लूप लाईन निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित: रेलसेवाएं आंशिक रद्द और उनका मार्ग परिवर्तन।

जोधपुर मण्डल पर मेड़ता रोड-बीकानेर रेलखण्डों के मध्य पालना स्टेशन पर लूप लाईन के निर्माण कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

आंशिक रद्द रेलसेवाएँ (प्रारम्भिक स्टेशन से) :-

1. गाड़ी संख्या 14721, जोधपुर-बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 23.04.24 व 24.04.24 को जोधपुर के स्थान पर बीकानेर स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 22.04.24 व 23.04.24 को अबोहर से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं :-

1. गाड़ी संख्या 19225, जोधपुर-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 23.04.24 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया फलौदी-लालगढ़ होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

2. गाड़ी संख्या 19226, जम्मूतवी- जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 22.04.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया लालगढ़ - फलौदी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

3. गाड़ी संख्या 19719, जयपुर-सूरतगढ़ रेलसेवा जो दिनांक 23.04.24 व 24.04.24 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू-बीकानेर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी पर ठहराव करेगी।

4. गाड़ी संख्या 19720, सूरतगढ़-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 23.04.24 व 24.04.24 को सूरतगढ़ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-चूरू-सीकर-रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी पर ठहराव करेगी।