सुगम यातायात हेतु तिरुवनंतपुरम मंडल पर तकनीकी कार्य के कारण रेल सेवाएं रेगुलेट/मार्ग परिवर्तित रहेंगी।

दक्षिण रेलवे द्वारा तिरुवनंतपुरम मंडल पर तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी:-

रेगुलेट रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 16312, तिरुवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेल सेवा जो दिनांक 19.07.25 को तिरुवनंतपुरम से प्रस्थान करेगी वह दक्षिण रेलवे पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 16312, तिरुवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेल सेवा जो दिनांक 26.07.25 को तिरुवनंतपुरम से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग आलप्पुझा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के कारण यह रेल सेवा चेंगन्नूर, तिरुवल्ला, कोट्टायम के स्थान पर आलप्पुझा, एरणाकुलम जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED

CR to run 10 Special Train trips between Mumbai and Nagpur for RRB exam candidates.